मन को एकाग्र कैसे करें?

मन को एकाग्र कैसे करें?

Spread the love

दोस्तों मन को सही रास्ते पर लाने के तरीके से पहले हम समझते हैं, कि मन गलत रास्ते पर जाता कैसे है,हम जो देखते हैं,जो पढ़ते हैं,सुनते हैं,हमारा दिमाग उन पर कुछ प्रतिक्रियाएं करता है,और वो जानकारी उसी रूप में हमारे मन में आ जाती है,जैसा रूप हम उसमें देखते हैं,आजकल सोशल मीडिया तथा अन्य जानकारी के माध्यम हो जाने से अत्यधिक मात्रा में जानकारियां हमारे पास आती हैं,औऱ हमारा दिमाग भी उसी अनुसार प्रतिक्रिया करके जानकारियों को इकट्ठा करता जाता है, जानकारियों का होना उतना घातक नहीं है,जितना कि अनावश्यक जानकारियों का होना, जब हमारे मन को अनावश्यक जानकारियां इकट्ठा करने औऱ उन पर प्रतिक्रिया करने की आदत हो जाती है,तो हमारा मन हमेशा भटकता ही रहता है,और जब हम किसी लक्ष्य के लिए कार्य करने बैठते हैं,तो मन उस जगह एकाग्र न होकर कहीं और चला जाता है,जिससे कभी कभी हम परेशान भी हो जाते हैं,दोस्तों मन की एकाग्रता के लिए सबसे पहले

1-आप सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से केवल आवश्यक जानकारी ही ग्रहण करिए।

2-टाइम मैनेजमेंट करिए,जिससे आपका दिमाग उस समय पर वही कार्य करे ,जो निर्धारित है।

3-ध्यान अवश्य करें।

4-कोई भी कार्य केवल टाइम पास के लिए न करें,बल्कि हर समय का सदुपयोगं करें।

5- अपने लक्ष्य के लिए  कार्य करने के एक दिन पहले ही प्लान कर लें,ताकि आपका दिमाग पहले से तैयार रहे।

6-अपने लक्ष्य से संबंधित जानकारियां इकट्ठा करते रहिए।

7-अपने लक्ष्य के लिए रोज निर्धारित समय पर कार्य करिए,जिससे आपके मन को आदत हो जाएगी,और वो बिना किसी प्रयास के काम करेगा।

8-जहां जहां आपका मन जाता है,वहां से खीचकर उसको काम पर लगाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *