खुशी पर सुविचार

Quotes on Happiness to keep yourself happy.

1- खुशी मिलेगी ये सोचकर कोई काम मत करिए, बल्कि खुश होकर काम करिए खुशियां ढ़ूढ़ने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

2- हमेशा खुश रहना चाहते हो तो खुद में खुश रहना सीखो, लेकिन कभी कभी खुश रहना चाहते हो, तो लोगों और चीजों में खुशियां ढूढ़ो।

3- वास्तव में खुश रहना एक कला है, जो खुद ही विकसित करनी पड़ती है, लेकिन अफसोस लोग इसे ढूढ़ते हैं।

4- कल की चिंता मत करिए, क्योंकि कल एक वह्म है, जो आपको आज में जीने नहीं देता।

5- रिश्तों में गलती करने वाला माफी मागे या न मागे लेकिन रिश्ते निभाने वाला जरूर माग लेता है।

6- जब से मोबाइल आया तब से लोग घऱवालों से भले ही न मिलते हों, लेकन उनका नेटवर्क बहुत बड़ा हो चुका हो।

7- अकड़ से तो असंस्कारी लोग चलते हैं, संस्कार तो आज भी झुकना सिखाता है।

8- कभी किसी पर मत हंसो, क्योंकि वक्त उसका भी बदल सकता है, जिस पर आप हंस रहे हैं।

9- इज्जत इंसान की नहीं समय की होती है, इसलिए सही समय का इंतजार करें।

10- मायूस न हो जमाने से , हर इंसान यहां अलग किरदार में जीता है।

Hindi Quotes on Happiness

11- खुशी और गम तो मन की ही उपज है, किसी को जिस चीज में सुख मिलता है, हो सकता है, दूसरों को उसी से दुख का अनुभव हो।

12- सफलता के लिए मेहनत के साथ धैर्य उसी तरह जरूरी होता है, जितना किसी पौधे को पेड़ बनने में होता है।

13- आप खुश हैं या दुखी हैं, इससे लोगों को फर्क पड़े या न पड़े लेकिन आपकी वजह लोग कितना खुश रहते हैं, इसका बहुत फर्क पड़ता है।

14- दूसरों की जीवन में आजमाने की कोशिश मत करिए, क्योंकि आजमाया चीजों को जाता है, लोग तो वैसे ही परिवर्तित होते रहते हैं।

15- आपके लिए सबसे पहली प्राथमिकता खुद को खुश रखना होना चाहिए तभी आप दूसरों को भी खुश रख सकते हैं।

16- संसार में वास्तविक खुशी भौतिकवादी लोगों के पास नहीं होती , वो केवल संतो , भक्तों के पास ही होती है।

17- जीवन में जिन्होने दिखावे का जीवन जीने की आदत डाल ली उनके लिए खुशी और शांति भी केवल दिखावे की ही रहती है।

18- आपने अच्छा किया है या बुरा किया है, ये मन बाखूबी जानता है, भले ही आप लोगों के सामने कैसे भी दिखें।

19-अच्छे लोगों की संगति कवच की तरह होती है, जो आपके जीवन में बुराई को आने से रोकती है।

Hindi Quotes on Happiness

20- जीवन को बोझ समझकर जीना छोड़ दीजिए, जीवन बहुत कठिन लगेगा, जीवन को बस मुस्कुराकर जीते रहिए।

21- इच्छाओं का बोझ हमेशा कम रखिए, जीवन का सफर आसान रहेगा।

22- दूसरों की सलाह तभी लीजिए जब आपको समाधान मिलने की उम्मीद हो।

23- अगर आपके जीवन में उत्साह है, तो आप कठिन रास्तों को भी पार कर जाएंगे।

24- दूसरों से तुलना करके निराश मत होइए, क्योंकि दुनिया में सबके कर्म अलग है, इसलिए सभी की किस्मत भी अलग है।

25- आपके जीवन में हार को भी जीत की तरह स्वीकार करिए, क्योंकि कहानियां हार की ही बनती है।

26- जिस व्यक्ति को निश्चय हो जाता है कि मैं मुक्त रूप हूं, वही मुक्त हो जाता है। और जो समझता है कि मैं अल्पज्ञ जीव संसार बन्धन में अनिवार्य रूप से बंधा हुआ हूं, वह बंधा रहता है। अष्टावक्र गीता

27- खुश रहने के लिए हालातों की नही अच्छे मन की जरूरत होती है।

28- जो जितना परोपकारी होता है, वो उतना ही खुश रहता है।

29- खुद खुश रहिए लेकिन आपकी कोशिश ये होनी चाहिए कि आप दूसरों की खुशी का कारण बनें।

30- खुशी मांगने का विषय नहीं बल्कि देने का नाम है।

31- जितना आप खुश रहेंगे आपके सफलता की संभावना भी उतनी ज्यादा रहेगी।

32- जीवन में उदासी का कारण न ढूढ़िए बल्कि खुशी का कारण ढूढ़िए।

33- जो समय का जितना सही उपयोग करता है, वो उतना ही खुश रहता है।

34- ईश्वर का स्मऱण खुश रहने का सबसे अच्छा साधन है, लेकिन लोग इसी को भूल रहे हैं।

35- खुश रहने के लिए जीवन में संतोष होना जरूरी है।

36- आपके पास जो नहीं है, उससे ज्यादा स्मरण उसका करिए जो आपके पास है, हमेशा खुश रहेंगे।

37- अगर आप सभी का अच्छा सोचते हैं, तो आप उतने ही खुश रहेंगे।

38- दुख की कल्पना करना बंद कर दीजिए आप स्वाभाविक ही खुश रहने लगेंगे।

39- गुजरे हुए वक्त को याद मत करिए, वो आपकी वर्तमान खुशी छीन लेंगे।

40- अच्छे लोगों की संगति करिए ताकि हम अच्छा सीख सकें।

41- कल क्या होगा ये सोचने से अच्छा ये सोचिए कि आज आप क्या कर सकते हैं।

42-दूसरों से उम्मीद कम रखिए दुखी रहने के मौके कम मिलेंगे।

43- शिकायतें करना छोड़िए शिकायतें आपका सुकून छीन लेती हैं।

44-जीवन आज में जिएं कल में नहीं क्योंकि कल अनिश्चित है, आपके पास केवल आज है।

45-संतोष करने वाला व्यक्ति कम पैसे में भी खुश रह सकता है, और असंतोष करने वाले व्यक्ति को खजाना भी मिल जाए तो भी इस दुख में रहेगा कि और मिल गया होता।

46- खुशियां उसी के पास रहती है, जो देने की भावना रखता है, क्योंकि संचय करने की भावना तो केवल अ-संतुष्टि ही पैदा करती है।

47- खुशी दूसरों के लिए त्याग करने से मिलती है, लेकिन आजकल लोग केवल पाने की भावना ही रखते हैं।

48- जब तक खुशियों की तलाश भौतिक संसाधनो में होगी तब तक इंसान को केवल अशांति ही प्राप्त होगी।

49- मैं और मेरा सबके दुख का कारण यही है, इंसान इसी चक्कर में परेशान रहता है।

50- इंसान को सुख और शांति तो परोपकार और भक्ति ही दे सकती है।

51-आपके जीवन में कब क्या होगा उसका नियंत्रण आपके हांथ में नहीं है, लेकिन आपकी नियति हमेशा आपके साथ रहती है, नियति को सही रखकर आप अच्छा बदलाव कर सकते हैं।

52-इंसान को अच्छे समय में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है, क्योंकि अच्छे समय में उसके दुश्मन भी ज्यादा होते हैं, और उसके पास संसाधन भी होते हैं, जिससे वो गलत रास्ते पर जा सकता है।

53-इस संसार में जिसने जो दिया उसको वही मिलता है, चाहे वो प्रेम हो, नफरत हो , इज्जत हो या गाली । इसलिए आप क्या देते हैं, इसके प्रति सचेत रहें क्योंकि प्रकृति आपको वही वापिस करेगी।

54- आप चाहे जितनी भी तरक्की कर लें लेकिन अगर जीवन में आनंद नहीं है, तो वो तरक्की किसी काम की नहीं।

55- आज दुखी होकर कल खुश रहने की उम्मीद मत करिए क्योंकि कल हो सकता है समय बदल जाए लेकिन आपको तब तक दुखी रहने की आदत हो चुकी होगी।

56- जीवन में खुशियां इंतजार करने से नहीं मिलती, बल्कि खुश रहने से मिलती है।

57-परिस्थितियों को बदलने के लिए किसी फरिश्ते का इंतजार मत करिए, अपने कर्मों को अच्छा बनाइए, फरिश्ते की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

58- अपनी तुलना हर किसी न करें, क्योंकि आप किसी का केवल एक पक्ष ही देख सकते हैं, न कि पूरी जिंदगी।

59-इंसान भले ही कितनी भी भौतिक तरक्की कर ले लेकिन बिना आध्यात्म के शांति और आनंद नहीं मिल सकता।

60-शब्दों का इस्तेमाल सम्भलकर करिए क्योंकि क्या पता कौन सा इंसान किस तरह की स्थिति में है, औऱ आपके शब्द और दुखी कर दें।

61-जीवन में दूसरों के जैसा बनने की तभी कोशिश करें जब आप उस इंसान के हर पहलू को जानते हों, अन्यथा आप धोखा खा जाएंगे।

62- जीवन में दुख को देख कर घबराएं नहीं और सुख में कभी घमंड न करें, क्योंकि सुख दुख मौसम की तरह हैं, कभी सुख आएगा तो कभी दुख आएगा।

63- लोगों के कहने पर अपना रास्ता न बदलें क्योंकि जरूरी नहीं कि लोग सत्य बोल रहे हों।

64- जीवन की परिस्थितियों का जिम्मेदार इंसान के खुद के कर्म ही होते हैं।

65-असफलताओं से दुखी होना बंद कर दीजिए, लेकिन प्रयास करते रहिए क्योंकि हर व्यक्ति का समय होता है, जैसे हर पेड़ में फल लगने का मौसम अलग अलग होता है।

67- जीवन में निराशा कभी नहीं होती, केवल इंसान अपनी इच्छा पूरी न होने से दुखी होता रहता है।

68- कल होगा इसकी चिंता में अपना आज बर्बाद मत करिए क्योंकि कल वही होगा जो होना होगा।

69- अपनी सफाई में ज्यादा किसी से कुछ मत कहिए क्योंकि जिसको समझना होगा एक बार में समझ जाएगा।

70- गलतियां करने से मत घबराइए लेकिन ये कोशिश करिए कि गलतिायां दोहराई न जाएं।

71- जीवन में अगर कुछ आपके काम आएगा तो वो आपका कर्म ही आएगा, अगर आपने अच्छा किया है, तो आपको अच्छा मिलेगा अगर बुरा किया है तो बुरा ही मिलेगा।

72- खुशी कभी चीजों से नहीं मिलती बल्कि खुशी मन को भगवान में लगाने से मिलती है।

73- जीवन में हर पर आपके अनुकूल हो ये जरूरी नहीं, लेकिन ये जरूरी है कि आप हमेशा खुश रहें।

74- ईश्वर ने सभी को इंसान ही बनाया लेकिन किस्मत उनके कर्मों ने बनाई है।

75- दूसरों के जैसा कभी बनने की कोशिश मत करिए, क्योंकि ऐसा करके आप दूसरों की नजरों में अच्छे बन सकते हैं, लेकिन इससे आप दुखी रहने लगेंगे क्योंकि हर व्यक्ति जैसे नहीं बन सकते ।

76- चिंता ने कभी हालात नहीं बदलते हालात तो आपके कर्मों से ही बदलते हैं।

78- जो लोग आपका साथ अच्छे काम में न दें तो समझिए कि उन्हे आप पर इतना भरोसा किया है कि आप बिना उनके ही कर सकते हैं।
79- आप किसी के बिना भी खुश रह सकते हैं, क्योंकि खुशी व्यक्ति से नहीं आपके अच्छे मन के कारण होती है।

80- अपनी खुशी के लिए दूसरों पर निर्भर मत रहिए क्योंकि दूसरों खुश के अनुसार जीवन जीते हैं, न कि आपकी खुशी के लिए।

81- कामनाओं के लिए दुखी होना बंद कर दीजिए क्योंकि कामना ही आपकी खुशी की दुश्मन है।

82- हालात कभी एक जैसा नहीं रहते लेकिन आप खुद के मन को एक जैसा बना कर रखो अन्यथा हालात परेशान करते रहेंगे।

83-हालात बनते बिगड़ते रहेंगे, कोशिश इतनी रखिए कि मन खराब न हो।

84- जैसे हो वैसे ही खुश रहो क्योंकि आपके दुखी रहने से हालात नहीं बदलते वाले।

85- निंदा किसी छोटे व्यक्ति की भी नहीं करनी चाहिए, क्योकि हालात कभी भी किसी के भी बदल सकते हैं।

86- जब आप खुश होते हैं, न तो आपको दुनिया भी अच्छी दिखाई देने लगती है, लेकिन जब आप दुखी होते हैं, तो हर जगह दुख का कारण ही दिखाई देता है।

87- इस संसार में सबकुछ अस्थाई है इसलिए विद्वान व्यक्ति को शोक नहीं करना चाहिए।

88- भगवान का स्मरण आपको सच्चा सुख देने वाला है, और भगवान का विस्मरण आपको संसार का स्मऱण हैदुख का अनुभव कराता है।

89- जिन लोगों ने मुस्कुराना सीख लिया है, उनके लिए जीवन आसान लगने लगता है।

90- जीवन में धन का महत्व है, लेकिन अगर आपको धन का उपयोग करना नहीं आया तो वो धन भी आपको हानि पहुंचाएगा।

91- दूसरों से उम्मीद आपको सहारा तो दे सकती है, लेकिन उससे आशा आपको अपाहिज बना सकती है।

92- खुद को साबित करने में अपना समय बर्बाद न करें, क्योंकि जिसको समझना है वो इशारे से समझ जाएगा, लेकिन जिसको नहीं समझना वो कभी नहीं समझेगा।

93- एक आईना ऐसा रखिए जिसमें आप खुद की गलतियां देख सकें।

94- कम बोलने की कला सीखिए क्योंकि ज्यादा बोलना इमेज के लिए हानिकारक है।

95- सीखते रहिए क्योंकि सीखने से आपका दिमाग अधिक प्रभावशाली तरीके से काम करता है।

96- छोटी छोटी बातों में गुस्सा होना छोड़ दीजिए क्योंकि इससे आपकी मानसिक स्थित खराब हो सकती है।

97- खुद का ख्याल रखना सीखिए क्योंकि दूसरा केवल सलाह देगा ख्याल खुद को ही रखना पड़ेगा।

98- जीवन की अत्यधिक चिंता मत करिए क्योंकि जीवन तो चलता ही रहेगा।

99- जीवन में अगर आप दूसरों का भला चाहते हैं, तो पहले खुद का भला करिए ।

100- कभी क्षमा करने और कभी क्षमा मांगने की आदत डालिए ताकि मन का बोझ हल्का रहे।

101- आधुनिक बनिए लेकिन इतने नहीं कि दूसरों को कमजोर समझने लग जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *