1- श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं, अविनाशी और दिव्य जीव ब्रह्म कहलाता है और उसका नित्य स्वभाव अध्यात्म या आत्म कहलाता है। जीवों के भौतिक शरीर से सम्बंधित गतिविधि कर्म या सकाम कर्म कहलाती है। 2- श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं, निरंतर परिवर्नशील यह भौतिक प्रकृति अधिभूत (भौतिक अभिव्यक्ति कहलाती है। भगवान का विराट रूप, जिसमें सूर्य तथा चंद्र जैसे समस्त देवता हैं, अधिदैव कहलाता है। तथा प्रत्येक देहधारी के हृदय में परमात्मा स्वरूप स्थित मैं परमेश्वर अधियज्ञ (यज्ञ का स्वामी ) कहलाता हूं। 3-हे कुंतीपुत्र! शरीर त्यागते समय मनुष्य जिस-जिस भाव का स्मरण करता है, वह उस उस भाव…