Good Morning Quotes

Good Morning Quotes in Hindi

जीवन में डरने वाला कभी आगे नहीं बढ़ पाता क्योंकि उसकी कल्पनाएं उसको आगे नहीं बढ़ने देती ।

लोगों की इज्जत कभी पैसे से मत करिए बल्कि ज्ञान से करिए क्योंकि ज्ञान ही आपको रास्ता बताएगा।

किसी के बुरे वक्त पर मत हंसिए क्योंकि समय कभी भी किसी का बदल सकता है।

बुरा समय बताकर नहीं आता इसीलिए अच्छे समय का इतना सदुपयोग करिए कि बुरे समय आपको प्रभावित न कर पाए।

लोगों से उनकी अच्छी आदतें सीखने की कोशिश करिए, क्योंकि बुराई तो खुद ही आ जाती है।

घमंड चाहे पैसे का हो या रूप का गलत रास्ते पर ले जाने के लिए काफी है।

लोगों की सम्पत्ति से आकर्षित होना बंद कर दीजिए क्योंकि वो आकर्षण आपको गुलाम बना सकता है।

दुनिया में नफरत करने के लिए किसी की गलतियां जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि आपका मन जिम्मेदार है, जो गलतियों का मनन करता रहता है, और फिर नफरत करने लगता है।

ज्ञान का ओहदा हमेशा ही पैसे से बड़ा होता है, लेकिन इंसान दिखावे के चक्कर में पैसे को बड़ा मान लेता है।

जीवन अच्छा बनाने के लिए संगति अच्छी बनाइए जीवन खुद-ब-खुद अच्छा बन जाएगा।

दिखावे से प्रसन्न होने वाले लोगों के जीवन में केवल निराशा ही बचती है, क्योंकि वो हमेशा धोखा ही खाते रहते हैं।

आपका जीवन आपकी आदतों से बनता है, जैसी आदत होती है, धीरे धीरे जीवन भी वैसा ही हो जाता है।

प्रकृति के बीच रहने की कोशिश करिए, आप तनाव ग्रस्त होने से बचे रहेंगे।

लोगों के बारे में ज्यादा सोचा मत करिए, क्योंकि लोगों की याददाश्त कमजोर होती है, आपको भुलाने में उन्हे देर नहीं लगेगी।

भविष्य का तनाव मत लीजिए आज का सदुपयोग करिए, जिसने आज तक सम्भाला वो आगे भी सम्भाल लेगा।

सुख- दुख केवल विचारों का चुनाव है।

मुस्कुराना कभी कम करिए, अन्यथा तनाव आपको घेर लेगा।

किसी की सक्सेस देखकर उससे ईर्ष्या करने से अच्छा आगे बढ़ने की प्रेरणा लीजिए।

अधर्म से धन मत कमाइए, क्योंकि वो अनगिनत दोष लेकर आता है।

जितना लोग धन की चिंता करते हैं, उससे ज्यादा मन की चिंता करनी चाहिए क्योंकि मन ही आपके जीवन की दिशा निर्धारित करता है।

जीवन में धन कमाने में बुराई नहीं है, बुराई केवल उसके दुरुपयोग में है।

जीवन में मान अपमान सुख दुख ये आते रहेंगे इनको सहने की आदत डालिए।

ये कभी मत सोचिए कि आप किसी रास्ते पर चलेंगे और रुकावट नहीं आएगी, क्योंकि रास्ते में कांटे आना स्वाभाविक है, तभी आपके जीवन में निर्भीकता और साहस आएगी।

मोटिवेशनल लाइन पढ़ते रहिए ताकि आप हमेशा उत्साहित रहें।

परिस्तिथियां कैसी भी हों, बस उत्साह कम नहीं होना चाहिए।

कल की मत सोचिए, आज में सारा समय और ऊर्जा लगा दीजिए कल अच्छा ही होगा।

ठोकरे देखकर रास्ते मत बदलिए , क्योंकि ठोकरों से ही आप मजबूत बनेंगे।

कोई आपके बारे में कभी कुछ नहीं कहता, लोग तो बस वही कहते हैं, जो वो सोचते हैं।

जैसे मोबाइल की बैट्री चार्ज करने के लिए चार्जर चाहिए वैसे ही जीवन की बैट्री को चार्ज करने के लिए सतसंग चाहिए।

जीवन में स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन संस्कार विहीन स्वतंत्रता विनाश कर देती है।

दुनिया के लिए आप भले ही बहुत अच्छे बन जाइए, लेकिन दुनिया आपकी एक गलती के लिए आपको बुरा बना देगी।

भौतिक सुविधाएं देखने में तो बहुत अच्छी लगती है लेकिन उसमें सुख का थोड़ा अनुभव होता पर सुख होता नहीं है।

इंसान का सबसे बड़ा भ्रम केवल यही है कि उसको पैसा मिल जाएगा तो सुखी हो जाएगा।

दूसरों में कमियां निकालने की आदत आपकी खुद की कमी को छुपा देती है, जिससे आपके आगे बढ़ने की संभावना खत्म हो जाती है।

पैसे का सुख तो केवल सुनने में अच्छा लगता है, वास्तविकता में तो लोग पैसे को लेकर ही दुखी रहते हैं।

भविष्य के सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन इस बात का ध्यान रखिए कि उस सपने के लिए वर्तमान खराब न हो।

कौन क्या कहेगा क्या नहीं कहेगा ऐसे सभी विचारों को त्यागकर सत्य की राह पर चलिए।

अपने समय की कीमत धन से ज्यादा करिए, क्योंकि धन तो कमाया जा सकता है, लेकिन समय वापिस नहीं लाया जा सकता ।

आपकी आंखे सबसे बड़ी माध्यम हैं मन को विचलित करने में, क्योंकि इनकी चंचलता ऐसे दृश्य को ग्रहण करती हैं, जो देखने योग्य नहीं है, फिर उन्ही की वजह से मन विचलित होता है।

संसार को नियंत्रित करने की जगह अपने मन को नियंत्रित करने की कला सीखिए, जीवन शानदार हो जाएगा।

कौन क्या कर रहा है, कैसे कर रहा है, इससे आप जितना दूर रहेंगे उतना ही सुखी रहेंगे।

इस बात की फिक्र न करिए कि कोई आपकी इज्जत नहीं करता, क्योंकि अधिकांश इज्जत तो जरूरत की होती है, न कि इंसान की।

दूसरों को नियंंत्रित करने की इच्छा और दूसरों से अपनी इच्छापूर्ति की प्रबलता ही समाज में अपराध को जन्म देती है, और इसका समाधान केवल मन के नियंत्रण से ही संभव है।

आधुनिकता की अंधी दौड़ ने इंसान को मशीन बना दिया उसका अब न प्रकृति से वास्ता रहा न सत्यता से बस एक ही उद्देश्य कैसे भी करके धन कमाना और उसका प्रदर्शन करना।

कब क्या होगा क्या नहीं होगा इसकी चिंता छोड़कर केवल कर्तव्य पालन पर जोर दीजिए, क्योंकि सबकुछ आपके नियंत्रण में नहीं है, इसलिए उसकी चिंता भी न करें।

कब क्या होगा क्या नहीं होगा इसकी चिंता छोड़कर केवल कर्तव्य पालन पर जोर दीजिए, क्योंकि सबकुछ आपके नियंत्रण में नहीं है, इसलिए उसकी चिंता भी न करें।

भविष्य की अत्यधिक चिंता न करिए, क्योंकि भविष्य तो वर्तमान के कर्मों का परिणाम ही होगा।

इंसान के अत्यधिक तनाव का कारण उसकी अनियंत्रित दिनचर्या, अनियंत्रित खानपान और उसकी गलत संगति ही है।

ज्यादा ये सोचने की जगह की लोगों ने आपके साथ बुरा किया, ये सोचिए कि अब क्या करना है कि आपको कोई दुखी न कर पाए।

मन में ज्यादा बोझ लगे तो प्राणायाम करिए, दुख लगे तो भगवान का नाम जप, सेवा, स्वाध्याय करिए।

सुबह की शुरुआत चाय के साथ नहीं बल्कि अच्छे विचारों के साथ करिए, क्योंकि चाय थोड़ी देर के लिए ताजगी देगी लेकिन अच्छे जीवन पूरे दिन भर आपको ताजगी का एहसास कराएगें।

सुबह आपकी अच्छी तभी होगी जब आप रात में अच्छे विचार लेकर सोएंगे।

कल कैसा था इसकी चिंता न करते हुए केवल ये साचिए कि आने वाला कल कैसे बेहतर होगा।

सुबह अच्छी बनाने के लिए सुबह उठने के बाद अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोक दीजिए आपका सारा दिन अच्छा हो जाएगा।

आजकल सच्चे लोग इसलिए नहीं मिलते क्योंकि हम भी हम दिखावे को पसंद करने लगे हैं।

कल की चिंता में आज न खराब करें क्योंकि हर पल एक नई परिस्थितियां लेकर आता है।

इंसान का अधिकांश दुख इस बात के लिए रहता है कि सामने वाले ने उनके साथ वैसा व्यवहार नहीं किया जैसा वो दूसरों के साथ करते हैं, जबकि वास्तविकता में हर इंसान की प्रकृति ही अलग है।

दूसरों को दोष देने से बचें क्योंकि ऐसा करके आप खुद की जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ा लेंगे।

लोगों पर भले ही विश्वास न करें, लेकिन समय पर जरूर करिए क्योंकि समय हर किसी का बदलता है।

ईर्ष्या एक ऐसी आग है जो दिखती तो नहीं है, लेकिन आपकी खुशियों को जला डालती है।

दुनिया में विश्वास उसी पर करिए जो निस्वार्थ हो क्योंकि स्वार्थी व्यक्ति तो स्वार्थ के अनुसार बदलता रहता है।

आप कब सही थे ये कोई याद नहीं रखता लेकिन आप कहां गलत ये तो आपको कोई भी बता सकता है।

खुशी और शांति दोनो ही फ्री में मिलती है, बस लोगों ने ही दोनो को उपेक्षित कर रखा है।

दोस्ती नादानों से कीजिए हमेशा आपका साथ देंगे, जबकि समझदार केवल अपने मतलब के लिए ही आपका साथ देंगे।

अपनी कमजोरी किसी खास को भी नहीं बतानी चाहिए क्योंकि क्या पता आपके खास को आपकी एक बात बुरी लग जाए और वो आपका दुश्मन बन जाए।

दोस्ती हमेशा नादानों से कीजिए , क्योंकि यही आपके काम आएंगे, समझदार तो समय केवल अच्छे समय के लिए हैं।

किस्मत से ज्यादा कर्म पर भरोसा करिए क्योंकि कर्म से ही किस्मत बनती है।

जिसने ये सीख लिया कि कब क्या बोलना है और कब क्या नहीं बोलना है, उसका जीवन सबसे अच्छा रहता है।

इंसान के पास समय तो पर्याप्त रहता है हर कार्य का लेकिन दूसरों का चिंतन करने के कारण उसको खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता।

जीवन में शांत रहना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

जिस दिन आप खुद को ये समझा लेगें कि बाहर के परिवर्तन से आपके मन के परिवर्तन का कोई संबंध नहीं है, तो आपका मन शांत रहने लगेगा।

आध्यात्मिक ज्ञान ही इंसान को खुशहाल बना सकता है, भौतिक ज्ञान तो केवल आपको संसाधन दे सकता है।

जीवन में जितनी सरलता आती जाएगी जीवन उतना शानदार होता जाएगा औऱ जितना दिखावा आता जाएगा उतना ही जीवन दुख भरा रहेगा।

दूसरों के लिए खुद को साबित कभी मत करिए क्योंकि दूसरे आपको अपने पैमाने पर परखना चाहते हैं, जबकि आपका जीवन अलग है।

दूसरों की तुलना जीवन में अत्यधिक निराशा को जन्म देती है, लेकिन लोग इसी को अच्छा समझते हैं.

खुद में संतुष्ट रहना ही जीवन की कला है।

जब आप दुखी होते हैं, तो वास्तव में केवल आपके मन में ही परिवर्तन होता है, कि परिस्थितियों में।

जब बड़े कार्य से डर लगे तो शुरुआत छोटे से करें, बड़ा कार्य करने का आत्मविश्वास खुद ब खुद आ जाएगा।

हार का डर केवल एक कोरी कल्पना है, जिसे लगातार प्रयास करके ही दूर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *