ये कहानी एक ऐसे बच्चे की है, जो कि कचरा बीनने का काम करता था, उसको उस कचरे में जो कुछ भी पुराना सामान मिल जाता उनको बेचता, औऱ उसी से अपने खाने का इंतजाम करता ,एक दिन जब वो कचरा बिन रहा था,तो देखता है,कि कचरे में एक फल का बीज था, उसने उस बीज को एक कागज में लपेटकर रख लिया, और उस दिन से वो खराब सामान को बेचता और साथ ही साथ उसको जहां भी फलों के बीज मिल जाते,उनको वो कागज में इकट्ठा कर लेता। ऐसा वो कई महीनो तक करता रहा,एक दिन उसने कचरे…
एक बार एक आदमी अपने गुरूजी के पास गया और बोला, गुरूजी मैं अपने आसपास के लोगों को देखता हूं,वहां पर कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी लोग बहुत इज्जत करते हैं, हर कोई उनकी ही तारीफ करता है, और मैं वहीं पर रहता हूं, लेकिन मेरी कोई इज्जत नहीं करता ऐसा क्यों है? जबकि मुझमे और उनमें में कोई ज्यादा फर्क नहीं है, मेरी आय भी उतनी ही है, जितनी मेरे पड़ोसी की है, लेकिन उसकी इज्जत हर कोई करता है, और उसकी बात भी हर कोई मानता है, गुरूजी उसको लेकर पास के बागीचे में ले गये, और वहां…
मुश्किलों का दौर तभी तक है, जब आप आप समाधान के लिए प्रयास नहीं करते। एक बार एक इंजीनियर को जंगल के बीचों बीच सड़क बनाने का काम मिला, और उसको निर्देश दिया गया कि आपको जंगलों के बीच से रास्ता बनाना है, लेकिन आप किसी भी पेड़ को नहीं काटेंगे, लेकिन आप आसपास की झाड़ियों को हटाकर सड़क बना सकते हैं, जरूरत पड़ने पर टहनियां काट सकते हैं।इंजीनियर अब अपनी टीम के साथ जंगल की तरफ चल पड़ा और जंगल पहुंच गया , और वहीं जंगल के पास वाले गांव में ठहर गया, और वो आसापास के लोंगो से…
एक मछुआरा जो कि मछली पकड़ने काम करता था,एक बार जब वो मछली पक़ड़ने समुद्र के किनारे गया तो देखता है कि समुद्र कि किनारे बहुत सारे मोती बिखरे हुए थे, मछुआरे को लगा कि ये साधारण पत्थर है, लेकिन उनकी खूबसूरती की वजह से उसने अपने पास रख लिया ,मछली पकड़ने के बाद उसने मछलियों को बाजार में बेचा, और अपने घर चला गया । दूसरे दिन मछुवारा फिर से मछली पकड़ने के लिए समुंद्र के किनारे गया,लेकिन आज उसको समझ नहीं आ रहा था कि किस छोर पर मछलियां हैं, क्योंकि जहां पर मछलियां थी कल उसने…
किसी ने सच ही कहा है,कर्म का फल उसी तरह कर्म करने वाले को ढूढ़ लेता है, जैसे बछड़ा अपनी गाय को । एक युवक जो कि एक सेठ के यहां काम करता था, उसी से जो पैसा मिलता उसी से अपना जीवन यापन करता था।जहां वो काम करता था उस सेठ के कई और लोग भी काम करते थे, एक बार अचानक से उसके मालिक ने सभी की तनख्वाह बढ़ा दी, लेकिन उस युवक की तनख्वाह नहीं बढ़ाई, अब युवक को जब पता चला कि उसकी तनख्वाह नही बढ़ी, ,तो वह गुस्से में आ गया , और सेठ को…
कोई सफल एक दिन में नहीं होता , लेकिन प्रयास करने पर एक दिन जरूर होता है, कोई व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता, लोग अपनी आदतें बदलकर महान बन जाते हैं। एक आदमी तैराकी सीखना चाहता था,इसी उद्देश्य से वो तैराक के पास गया ,और बोला मुझे तैरना सीखना है,आप मुझे तैरना सिखा दीजिए। तैराक उसे लेकर नदीं के पास लेकर बोला, तुम पहले इन तैरने वालों को देखो, उसके बाद तुम ये बताओ कि तुम्हे ये काम कितना मुश्किल और कितना सरल लगता है, वो आदमी काफी देर तक तैरने वालों को देखता रहा,और उसको ऐसा लग रहा…
ये कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो चाहता था कि आसपास के सभी लोगो की नजरो में वह अच्छा साबित हो जाए और लोग उसके अच्छे कार्यों की तारीफ करें, वह काफी धनी आदमी भी था, उसको लगा कि क्यों न रोज नये नये कपड़े पहना जाए, और शान शौकत की जाए, धीरे धीरे लोग इज्जत करने लगेंगे,ये सोचकरउसने शहर से नये कपड़े मगवाये, और खुद को अच्छा दिखाने के लिए उसने बहुत सारे प्रयास किये, लेकिन उसका प्रय़ास पूरी तरह फेल रहा, एक बार उस गांव में एक बाबाजी ने आए, दिखने में बेहद शांत कोई खास चमक…
एक बार एक दर्जी जो कि राजा के यहां कपड़े सिलने का काम करता था, राजा ने अपना कुर्ता सिलने के लिए दिया,और उससे बोला कि अगर मुझे कुर्ता पसंद आ गया तो तुम्हे मुह मागा इनाम मिलेगा। अब दर्जी को लगा कि इस कुर्ते को सिलने के लिए मुझे ज्यादा मेहनत करनी चाहिए, ताकि मैं राजा से इनाम ले सकूं, ये सोचकर दर्जी ने राजा के कुर्तें का नाप लिया, और कुर्ता सिलना शुरू कर दिया। कुछ दिन बीतने के बाद राजा ने कुर्ता मगाया , दर्जी कुर्ता लेकर राजा के पास गया, राजा को भी वो कुर्ता बेहद…
निंदा करने वाला व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता, क्योंकि उसके विचार दूषित हो जाते हैं। एक बार एक आदमी अपने भाग्य से बहुत ज्यादा दुखी हो गया, इतना दुखी की हर इंसान की केवल गलतियां निकाला करता , कई बार इस चक्कर में इसकी दूसरों से भी लड़ाई हो जाती । लेकिन उसकी निंदा करने की आदत नहीं छूटी , और वह काफी बीमार भी पड़ गया,और उसको लगने के लगा कि दुनिया का सारा दुख केवल उसी के पास है,क्योंकि बीमार हो जाने की वजह से वह अब चल भी नहीं पा रहा था, किसी तरह उसने पास…